कानपुर, मार्च 6 -- कस्बे के आजाद नगर स्थित श्री महाकालेश्वर शिव मंदिर परिसर में शिव परिणय उमा समारोह रामलीला समिति की ओर से बीती रात रामलीला कलाकारों ने सीता स्वयंवर,लक्ष्मण-परशुराम संवाद लीला का मंचन किया। इस अवसर पर धनुषभंग होते ही कार्यक्रम स्थल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। समिति अध्यक्ष विकल्प तिवारी ने भगवान श्रीराम व लक्ष्मण जी की आरती उतारने के बाद धनुष यज्ञ लीला का शुभारंभ कराया। लीला में राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर का प्रण ठाना गया और शर्त रखी गई की जो भी अजगव का खंडन करेगा उसके साथ सीता का स्वयंवर होगा। इसमें देश देशांतर से रावण बाणासुर सहित अनेकों राजा पहुंचे। लेकिन धनुष को तिल भर हिला नहीं सके। इससे राजा जनक विचलित हो उठे और सभा मध्य बैठे वीर राजाओं को अपमानित करते हुए हुए सभा भंग करने की बात कही। इसे सुनकर क्रोध से भरे लक...