संतकबीरनगर, फरवरी 5 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। नगर पंचायत बखिरा के बाबा भंगेश्वर नाथ शिव मंदिर के सामने पानी का पाइप ले जाने को लेकर पटरी की खुदाई कर दी गई है। करीब एक माह से उसे वैसे ही छोड़ दिया गया है। महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक है। सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त प्रतिदिन मंदिर पर जल चढ़ाने आते हैं। शिवरात्रि के दिन यह संख्या हजारों में रहती है। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए बाबा भंगेश्वर नाथ मंदिर के सामने की पटरी करीब एक माह पहले तोड़ दी गई थी। खुदाई के बाद फैली गिट्टियां और गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। वाहनों से गिट्टियां उछलकर लोगों को चोटिल कर सकती हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार द्वारा खोदी गई पटरी सही नही की जा रही है। महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आ रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही को लेकर नाराजगी जाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.