गाजीपुर, फरवरी 13 -- गाजीपुर (सादात)। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर (कुटिया) के शिखर निर्माण और भगवान गणेश, नंदी, सरस्वती, द्वारपाल एवं शनिदेव की प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में 14 फरवरी शनिवार को कलशयात्रा निकाली जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव ने बताया कि शिव मंदिर के शिखर निर्माण सहित मंदिर के जीर्णोद्धार और प्रतिमाओं के स्थान पर नवीन प्रतिमा की स्थापना कराई गई है। इस क्रम में नगर में शोभा निकाली जाएगी और अगले दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजन अर्चन और प्रसाद वितरण का कार्य संपादित किया जाएगा। उन्होंने समस्त नगरवासी श्रद्धालुओं से इसमें प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...