सहारनपुर, मार्च 5 -- सहारनपुर। मौजमपुर स्थित पंचायती शिव मंदिर की व्यावसायिक संपत्ति के कथित फर्जी बैनामे के मामले में कोर्ट के आदेश पर जनकपुरी थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि आपराधिक षड्यंत्र कर मंदिर की संपत्ति का बैनामा कर उसे हड़पने की कोशिश की गई है। होल्ला मौजमपुर जेल चुंगी निवासी सुरेश राजभर पुत्र लक्ष्णदास और सुरेश पुत्र रामचंद्र ने खुद को पंचायती शिव मंदिर सुधार समिति के सदस्य बताते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मौजमपुर स्थित नगर पालिका संख्या 3/6467 की संपत्ति पंचायती शिव मंदिर की है और समिति के सदस्य होने के नाते वह मंदिर की संपत्ति की देखभाल और उससे जुड़े कार्य करते हैं। आरोप है कि रंजीत नगर बेरीबाग निवासी अक्षय कुमार यादव पुत्र लाल ...