बागपत, जून 3 -- खेकड़ा। कस्बे के मेन बाजार चौराहे पर पुलिस चौकी परिसर में बने शिव मंदिर को लाल पत्थरों से बनाया जाएगा। चौराहे का नाम भी महादेव चौक रखा जाएगा। इससे शिव भक्तों में उत्साह का माहौल है। कस्बे के मेन बाजार में पुलिस चौकी परिसर में पीपल के विशालकाय वृक्ष के नीचे प्राचीन शिव मंदिर है। बडी संख्या में कस्बे के लोग यहां जल अर्पित कर आशुतोष भगवान की पूजा अर्चना करते है। अब इस मंदिर का नवीनीकरण होगा। समाजसेवियों ने इसके लिए तैयारी कर ली है। मंदिर को भव्यता देने के लिए राजस्थान से लाल पत्थर मंगवाया गया है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए विशेषज्ञ कारीगरों को बुलाया गया है। यह भी पढ़ें- मंदिर निर्माण को लेकर विधायक ने किया शिलान्यास समाजसेवी सुशील ठेकेदार, कर्ण गौस्वामी, अजय वर्मा आदि ने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद चौराहे का नाम महादेव ...