गोपालगंज, अप्रैल 23 -- कुचायकोट। प्रखंड के विनोद खरेया गांव स्थित तालाब परिसर में गुरुवार को भव्य शिव मंदिर निर्माण को लेकर शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत की। कहा कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके निर्माण से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने तालाब परिसर के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व मंदिर निर्माण समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जय शिव और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर निर्माण समिति के अनुसार, इस शिव मंदिर का निर...