अंबेडकर नगर, अगस्त 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सावन माह के चौथे व अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों व शिवालयों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर हर महादेव के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। शिवबाबा धाम, शिवाला घाट, गायत्री मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों पर भक्तों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को बेल पत्र, धतूरा, मिष्ठान अर्पित किया और जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। रुद्राभिषेक का भी दौर मंदिरों व घरों में चला। शाम को भजन कीर्तन के बीच भोले के भक्त मस्ती में दिखे। सावन माह के चौथे व अंतिम सोमवार पर शिवालयों व शिव मंदिरों पर विशेष पूजन अर्चन का दौर चला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक चूंकि मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां रविवार देर शा...