दरभंगा, फरवरी 15 -- दरभंगा। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मिथिला के बाबाधाम कुशेश्वरस्थान में अलसुबह से दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ रही है। महिला-पुरुष को कतारबद्ध कर दर्शन कराया जा रहा है। उधर, मनीगाछी प्रखंड के मकरन्दा ग्राम स्थित महादेव मंदिर पर सिमरिया से सैकड़ो कांवरियों ने जलाभिषेक किया। मकरंदा, चनौर, बलौर, भंडारिसम, बाजितपुर सहित कई गांवो के लोगों ने पूजा-अर्चना की। पंडित नागेन्द्र झा तथा यजमान सौरभ सुमन ने शिव विवा वैदिक परम्परागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण झा, लड्डूलाल, करूण कान्त, अनिल झा, रंजन झा, बहुर मिश्र सहित कई अन्य लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...