मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मिर्जापुर, संवाददाता शिवरात्रि के मद्देनजर शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों पर स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात रहेगी। वहीं घाटों पर फ्लड पीएसी और एसडीआरएफ की टीम रहेगी। जिले में कुल 105 प्रमुख मंदिर है। यहां शिवरात्रि की तैयारी की जा रही है। 48 स्थानों पर मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं 39 स्थानों पर शिव बारात निकलेगी। मेले और शिवबारात के मद्देनजर पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों पर स्थानीय थाना क्षेत्रों की पुलिस के अलावा पीएसी की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में कुल 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो शिव मंदिरों पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा मेले में बराबर भ्रमणरत रहेंगे। शिव बारात के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.