धनबाद, अप्रैल 15 -- राजगंज के बागदाहा में चार दिवसीय चड़क पूजा को लेकर आयोजित भोक्ता घूरा में चालीस भक्तों ने अपने पीठ, जीभ, गाल एवं शरीर के अन्य हिस्सों में त्रिशूल, कील चुभोकर भोलेनाथ की स्तुति की। भक्तों ने 35 फीट ऊंचे खंभे पर परिक्रमा की। रविशंकर नाम के भक्त ने अपने शरीर के हाथ, पीठ और जीभ पर त्रिशूल चुभोकर अपनी भक्ति को दर्शाया। ढाक, ढोल एवं पारंपरिक नाच गान के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शिव भक्ति में थिरकते रहे। इधर चड़क पूजा को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष हलधर महतो, मुखिया बाबूलाल महतो, उपाध्यक्ष रेवती रमण, पंसस धनंजय प्रसाद महतो, दिलचंद महतो, हीरालाल महतो, रामचंद्र महतो, उमेश महतो, शोभकांत महतो, मुक्तेश्वर महतो, गंगाधर महतो, प्रेमचंद महतो, शक्ति महतो, झरी महतो आदि सक्रिय थे। यह भी पढ़ें- अलकडीहा शिव मंदिर में चड़क पूजा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.