बुलंदशहर, मार्च 23 -- आवास विकास कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा व्यास राहुल कृष्ण महाराज ने शिव परिवार की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिव परिवार स्वयं में संपूर्ण संसार के कल्याण के लिए एक आदर्श परिवार का अनुपम उदाहरण है। कथाव्यास ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यक्ति स्वयं के कल्याण के लिए व्रत रखता है और रुद्राभिषेक भी करता है, लेकिन वह शिव परिवार के वास्तविक संदेश को समझ नहीं पाता। उन्होंने जोर देकर कहा कि भक्ति के साथ-साथ शिव के स्वरूप को समझना भी अत्यंत आवश्यक है। भगवान शिव का बर्फीले पर्वत पर निवास मन की शीतलता का प्रतीक है, वहीं वस्त्र के रूप में बाघंबर धारण करना हमें सिखाता है कि स्वयं शांत रहकर सबका हित करें और किसी से कोई अपेक्षा न रखें। कथा के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.