नई दिल्ली, जनवरी 29 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट ने फैंस को खुश करने के साथ-साथ उनकी चिंता में डाल दिया है। अनन्या पांडे ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन वीडियो और तस्वीरों में अनन्या पांडे गौ सेवा करती और शिव मंदिर में बैठी नजर आ रही हैं। अनन्या के हाथ में कुछ पट्टियां बंधी नजर आ रही हैं जिसे देखकर फैंस ने चिंता व्यक्त की है।अनन्या पांडे ने शेयर किया इंस्टा पोस्ट अनन्या पांडे ने जो अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है उसके साथ कैप्शन लिखा है- ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव। अनन्या पांडे वीडियो और फोटोज में इंडियन ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे ने ऑरेंज रंग का एक सूट पहना है। उनके बाल खुले हुए हैं। उनके माथे पर टीका लगा ...