गोड्डा, फरवरी 17 -- बसंतराय। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत पचुआकित्ता गांव स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना रहा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। शिव बारात पचुआकित्ता शिव मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निकाली गई। बारात सनौर मोड़ होते हुए मांजर गांव तक भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों ने बारात का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया। भ्रमण के उपरांत शिव बारात पुनः पचुआकित्ता शिव मंदिर पहुंची, जहां आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन का ...