गिरडीह, फरवरी 16 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में स्थित शिवालयों में रविवार रात महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात निकाली गई। यह बारात गांडेय सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची जिसके बाद मंदिरों में पुरोहितों के द्वारा शिव - विवाह का आयोजन किया गया। शिव बारात में विभिन्न प्रकार के वाद्ययंत्र बजाए जा रहे थे। कई श्रद्धालु ऊं नमः शिवाय का जयकारा लगा रहे थे तो कुछ श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे। जुलूस में कई श्रद्धालु भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश भगवान, कार्तिकेय जी, हनुमान जी सहित भूत - प्रेत का रुप धारण किए हुए थे। जुलूस में आतिशबाजी भी की गई। गांडेय थाना और प्रखंड परिसर में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...