चंदौली, फरवरी 11 -- सकलडीहा। आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। चतुर्भुजपुर और सकलडीहा कस्बा के महेश्वरनाथ मंदिर से शिवबारात धूमधाम से निकाली जाती है। शिवबारात में हजारों की संख्या में लोग शामिल रहते है। बुधवार को सीओ स्नेहा तिवारी ने केातवाली में आयोजकों के साथ बैठक करके सुरक्षा के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चेताया कि शिव बारात में अराजकता फैलाने वालों को बख्सा नहीं जायेगा। इस दौरान बड़े वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। महाशिवरात्रि पर दर्जनों की संख्या में गाजा बाजा के साथ शिवबारात में झांकी निकाली जाती है। इस मौके पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद, एसएसआई वरूणेन्द्र राय, दिनेश, राणा यादव, जयप्रकाश चौहान, लक्ष्मीकांत मिश्रा सहित अन्य आयोजक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...