बिजनौर, फरवरी 17 -- बाबा भोलेनाथ के शुभ विवाह के पावन महाशिवरात्रि के पर्व पर मोहल्ला मुक्तेश्वर महादेव स्थित प्राचीन शिव मंदिर शुक्ल वाला मे रात्रि के चारों प्रहर रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर शिव बारात भी निकाली गई। मुक्तेश्वर महादेव स्थित प्राचीन शिव मंदिर शुक्लो वाला में महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। रविवार रात्रि 9:00 बजे से सोमवार की सुबह तक महादेव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया। रात्रि के चारो प्रहर के अभिषेक में प्रथम प्रहर 31 लीटर दूध से और 31 किलो फल से श्रंगार, दूसरे प्रहर का अभिषेक 31 लीटर गन्ने के रस से और श्रंगार 31 किलो मिठाई से किया, तीसरे प्रहर का अभिषेक 51 लीटर हरिद्वार से लाये गंगा जल से और शृंगार 51 किलो फूलो से किया। चौथे प्रहर का अभिषेक 21 किलो शहद से और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.