गिरडीह, फरवरी 16 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में स्थित शिवालयों में रविवार की रात महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात निकाली गई । यह बारात गांडेय सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची जिसके बाद मंदिरों में पुरोहितों के द्धारा शिव - विवाह का आयोजन किया गया । शिव बारात में विभिन्न प्रकार के वाद्ययंत्र बजाए जा रहे थे । कई श्रद्धालु ऊं नमः शिवाय का जयकारा लगा रहे थे तो कुछ श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे । जुलूस में कई श्रद्धालु भगवान शिव , माता पार्वती , गणेश भगवान , कार्तिकेय जी , हनुमान जी सहित भूत - प्रेत का रुप धारण करके जुलूस में शामिल थे । जुलूस में आतिशबाजी भी की गई । शिवरात्रि को लेकर गांडेय थाने को आकर्षक रुप से सजाया गया । गांडेय थाना में और प्रखंड परिसर...