रांची, जनवरी 29 -- रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिव बारात की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कमेटी के संरक्षकों से मुलाकात की। अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में दल ने संरक्षक भोला प्रसाद, भीम प्रसाद और रवि प्रसाद के आवास जाकर आगामी बारात को भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा साझा की। संरक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। महासमिति ने बताया कि इस वर्ष शिव बारात को पारंपरिक और सांस्कृतिक स्वरूप में और अधिक विशाल बनाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में बादल सिंह, रजनीश सिंह भोलू, रिवाल्डो वर्मा और सुभाषीश चटर्जी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...