देवघर, फरवरी 18 -- देवघर, प्रतिनिधि महाशिवरात्रि पर्व 2026 के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करते 10 युवकों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से विभिन्न कंपनियों के कुल 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी से पूछताछ करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 16 फरवरी 2026 की रात लगभग 9 बजे एसआई पातेलाल मुर्मू नगर थाना सशस्त्र बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि देवघर स्टेशन रोड के पास 9-10 युवक संदिग्ध अवस्था में जुटे हैं और महाशिवरात्रि की शिव बारात के दौरान मोबाइल चोरी करने की फिराक में हैं। यह भी सूचना मिली कि उनके पास चोरी के मोबाइल मौजूद हैं, जिन्हें बोरी में...