बरेली, अप्रैल 11 -- आंवला। पिपरिया उपराला के यूपी पीसीएस उत्तीर्ण शिवम प्रताप सिंह के आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर चयन के बाद प्रथम बार नगर में आने पर स्वागत किया गया। शिवम प्रताप सिंह भगवान सिंह (फौजी) के सुपुत्र हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। जय गोविन्द सिंह, जुगेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...