संतकबीरनगर, मार्च 1 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में कुल 6 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिनमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में शिव प्रकाश और महिला वर्ग में ज्योति खेल प्रतियोगिता के चैम्पियन बने। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने झंडारोहण कर किया। इसके उपरांत मशाल दौड़ संपन्न हुई। वार्षिक खेल प्रतियोगिता में सर्वप्रथम 50 मीटर दौड़ महिला संवर्ग सम्पन्न हुआ जिसमें कुल 7 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया सिंह प्रथम रहीं, बीए द्वितीय की ज्योति दूसरे व एमए प्रथम की ज्योति पाण्डेय...