गोंडा, अप्रैल 3 -- जयप्रभाग्राम, संवाददाता। इटियाथोक विकास खंड के शिव पोखरा जानकीनगर का सुंदरीकरण उत्तर प्रदेश मातृ भूमि योजना के अंतर्गत चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट कराएगा। इस पर करीब एक करोड़ की लागत आएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि एक-दो दिन में सरकार के खाते में 40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। ट्रस्ट की ओर से सरोवर में काम शुरू करा दिया गया है। सरोवर को पिकनिक स्पॉट के रूप में संवारने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास ने जिम्मेदारी ली है। जिलाधिकारी के पत्र को संज्ञान में लेते हुए ग्राम समिति व खंड विकास अधिकारी ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम पंचायत जानकीनगर ने शिव पोखरा को उत्तर प्रदेश मातृ भूमि योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र ग्राम पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.