कन्नौज, फरवरी 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। मोहल्ला बजरिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उप सेवा केंद्र में शिव पूजन और ध्वजारोहण के साथ 90 वां शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि महोत्सव की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान समूचे विश्व में आध्यात्मिक चेतना की अलख जगा रहा है। राजयोग कोर्स तथा मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलती है, जो सफल एवं सुखद मानव जीवन के लिए आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मनोज दुबे ने यहां के उप सेवा केंद्र में संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। समाजसेविका इंदिरा दुबे ने कहा हम विचार करें कि कैसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहते हैं। ईश्वर हमारे और आपके दोनों के अंदर है। अत: एक होकर एकाकार बनें। मनोज राठौर ने शिवरात्रि के आ...