मुरादाबाद, जुलाई 16 -- श्री दुर्गा भवन मंदिर बुध बाजार में शिव पुराण कथा में कथा व्यास बजरंग लाल शर्मा सती चरित्र का प्रसंग सुनाया। उन्होंने मां पार्वती-शिव विवाह का मनोहारी प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया मां पार्वती ने वर्षों तक कठोर तपस्या कर भगवान शिव को वर के रूप में पाया। सुबह मुख्य यजमान ऊषा मल्होत्रा ने सुबह पूजन कराया। खैराती लाल मल्होत्रा, सुभाष ढल, सुरजीत रावल, अशोक वाधवा, तिलक राज कत्याल, संदीप बजाज, पंडित परम राज जोशी एवं लक्ष्मी राज जोशी आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...