रुडकी, अगस्त 18 -- रुड़की, संवाददाता। ज्योतिष गुरुकुलम, नवग्रह पीठ में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास आचार्य रमेश सेमवाल महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की उपासना, शिव पुराण के महत्व और रुद्राभिषेक की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। कथा के दौरान भगवान शिव के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि श्री शिव महापुराण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य को धर्म, भक्ति, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला दिव्य ग्रंथ है। शिव पुराण का श्रवण करने से मन में श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक विचारों का संचार होता है। यह भी पढ़ें- Balia News: शिव विवाह का प्रसंग सुन विभोर हुए श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...