रांची, मार्च 21 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। श्रीराम मंदिर जोन्हा में आयोजित नौ दिनी श्रीराम कथा के तीसरे दिन शनिवार को भक्ति की अविरल गंगा बहती रही। मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल हुए और उन्होंने व्यासपीठ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा व्यास आचार्य धर्मराज शास्त्री ने शिव-सती प्रसंग, शिव-शक्ति संबंध विच्छेद और भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। इसके पश्चात, तारकासुर के वध और सृष्टि के कल्याण के लिए माता पार्वती के अवतरण की कथा सुनाई। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ऐसे भव्य और पवित्र धार्मिक आयोजनों से समाज में एकजुटता, शांति और सुसंस्कारों का संचार होता है। मौके पर समिति के अध्यक्ष बलराम साहू, राजन साहू, राजेश साहू, प्रदीप साहू संयोजक संतोष साहू, जितेन्द्र कुमार, सीताराम साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.