सीवान, मार्च 25 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के जई छपरा में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान कथावाचक अरविंद द्विवेदी ने भक्तों को शिव-पार्वती के विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की बरात जब राजा हिमाचल के यहां पहुंची, तो माता पार्वती के माता-पिता बारात में सम्मिलित भूत, प्रेत और औघड़ को देखकर चकित रह गए। माता पार्वती के विवाह में उनकी तरफ से उच्च कुलों के राजा-महाराजा शामिल हुए, लेकिन शिव की ओर से कोई रिश्तेदार नहीं पहुंचा था, क्योंकि वे किसी भी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे। कथावाचक ने कहा कि शिव दुनिया के सबसे तेजस्वी थे और पार्वती को अपने जीवन का हिस्सा बनाने वाले थे। भगवान शिव और पार्वती की शादी में सभी देवी-देवता और असुर भी वहां पहुंचे, यहां तक कि भूत-पिशाच भी उनके विवाह में बाराती बनकर पहुंचे। कथा सुनकर पण्डाल में ...