आगरा, मई 28 -- तीर्थ नगरी में हरिपदी गंगा किनारे चल रही प्रभु श्री राम कथा प्रवचन के दौरान शिव-पार्वती विवाह के प्रवचन सुन श्रोता भाव विभोर हो गए। वराह मंदिर में श्री राम कथा प्रवचन के दौरान भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण भी किया गया। गुरूवार को श्री रामकथा वाचक चाकर जी महाराज ने शिव विवाह का मनोहारी वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शंकर की अद्वितीय बारात को देखकर नगर के सभी लोग दंग रह गए। बारात में भूत प्रेत पिशाचों को देखकर नगर के लोग डरने लगे। ब्रह्मा और विष्णु की टोली बहुत ही मनमोहक और आकर्षक लग रही थी। जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- चित्तर पुरवा में श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग का वर्णन शिव विवाह का सबसे सुंदर पहलू उनकी बारात है। जहां संसार के विवाहों में केवल कुलीन और सजे धजे लोग शामिल होते हैं। वही देवों के देव महादेव की बारात में ...