मुरादाबाद, मई 3 -- शिव पार्वती रसोई की ओर से रविवार को श्रद्धा व सेवा भाव के साथ छोले-चावल एवं शीतल जल का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक पुष्प यादव एडवोकेट ने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है, और जरूरतमंदों की सहायता करना मानव जीवन का सर्वोच्च पुण्य कार्य है। आज की रसोई में प्रत्यूष यादव, डॉ. सतवीर चौहान, अंकुर यादव, आशीष यादव, राहुल शर्मा, योगेश भारती, सुनीत अग्रवाल, शुभम चौधरी, विवेक गुप्ता, पारस त्यागी, विनय कश्यप, ओम प्रकाश सिंह, हरिओम शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...