बरेली, अप्रैल 6 -- बरेली। शिव-पार्वती अध्यात्म सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्री गणेश महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। शुभारंभ केसीएमटी के एमडी डॉ. विनय खंडेलवाल ने किया। 101 कलश धारण किए महिलाओं ने डिफेंस कॉलोनी का भ्रमण किया। काफी संख्या में मौजूद श्रद्धालु कलश यात्रा में नाचते-गाते भजन करते हुए चल रहे थे। कमेटी के संस्थापक इंद्रभान सक्सेना ने बताया कि हमारी संस्था प्रत्येक वर्ष कथा ज्ञान यज्ञ का श्रवण क्षेत्रवासियों को कराती है। इस बार कथा व्यास उमेश चंद्र शास्त्री के मुखारबिंद से श्रोताओं को संगीतमय कथा सुनने का मौका मिलेगा। डॉ. मृदुल चौहान, विनोद अग्रवाल, सीमा सम्मलेना, चंद्रकली सक्सेना, संध्या, शशि कश्यप, ज्योति सक्सेना, निर्मला सक्सेना, राजेश्वरी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...