रांची, फरवरी 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। बहु बाजार स्थित गणपत नगर के गणपत पैलेस एवं गौरी सावित्री हेरिटेज प्रांगण में नवनिर्मित मंदिर में शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को भगवान शिव और माता पार्वती को औषधि स्नान कराने के पश्चात भव्य नगर भ्रमण कराया गया। फूलों से सुसज्जित वाहन और गाजे-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। हर-हर महादेव... के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन संध्या में भजन-कीर्तन और प्रवचन आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पूर्व बुधवार की रात इस्कॉन मंदिर के स्वामियों और भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की और भगवद गीता के महत्व पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...