दुमका, अप्रैल 1 -- मसलिया। मसलिया प्रखंड क्षेत्र झिलुवा गांव में मंगलवार को नव निर्मित मंदिर में शिव-पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा हेतु विधि विधान के साथ मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे एवं ढोल कीर्तन के साथ हर हर महादेव की जयघोष के साथ दर्जनों टोटो एवं सैकड़ों बाइक से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा 101 कन्याएं झिलुवा गांव से कलश लेकर पलासी, हारो रायडीह एवं मसलिया होते हुए करीब दस किलोमीटर दलाही नूनबिल नदी घाट पहुंची। जहां देवघर से आए आचार्य विवेक आचार्य एवं लालू शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नदी घाट में विधि पूर्वक कलश में जल भरा गया। पुन: कलश के साथ झिलुवा गांव स्थित शिव-पार्वती मंदिर प्रांगण पहुंचा। शिव-पार्वती मंदिर पहुंचने पर पंडित लालू आचार्य एवं विवेक शास्त्री ने वैदिक मंत्रोंचरण के साथ हवन यज्ञ कर शिव-पार्वती के विग्...