छपरा, मई 3 -- फोटो- 5 दिघवारा के सैदपुर ककढ़िया गांव मे शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा मे शामिल महिलाए l दिघवारा, निज संवाददाता l प्रखंड की बरुआ पंचायत के सैदपुर ककढ़िया गांव के शिव गायत्री मंदिर परिसर स्थित भगवान शिव परिवार जीर्णोद्धार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई l यात्रा में रंग बिरंगे परिधानों में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु हाथी, घोड़े, बैण्ड बाजा के साथ शामिल थे l

कलश यात्रा का मार्ग कलश यात्रा पंचायत के विभिन्न गांव फरहदा,लक्ष्मीपुर ककढ़िया , बरुआ, मिल्की होते हुए पिपरा के गंगा घाट पहुंचा जहां वृन्दावन से आए आचार्य जीवेन्द्र कृष्ण जी महाराज,मोहित मिश्रा, जीवेश मिश्रा आदि के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कलशों का पूजा कर जलभरी की गयी।जलभरी के बाद सभी कल...