उरई, फरवरी 26 -- माधौगढ़। उत्तरीय मालवीय नगर स्थित गणेश मंदिर के पास शिव मंदिर में स्थापित तीन मूर्तियों को अराजकतत्व उखाड़ कर ले गए। सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों को मूर्तियां न मिलीं तो वह दंग रह गए। सूचना पर ग्रामीण व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच और जांच पड़ताल के साथ ग्रामीणों से बात की है। माधौगढ़ के उत्तरीय मालवीय नगर के रामहेत पुरा रोड के पास शिव मंदिर स्थापित है। मंदिर में शिव, पार्वती व कार्तिकेय की मूर्ति स्थापित हैं। बुधवार रात मंदिर से शिव, पार्वती व कार्तिकेय की मूर्तियों को अराजक तत्व उखाड़ कर ले गए। सुबह जब पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों को मंदिर में मूर्ति न देखाई दीं तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं मंदिर की स्थापना कराने वाले अधिवक्ता महेश खरे भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने आस-पास तलाश की लेकिन म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.