सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- सीतामढ़ी। महाशिवरात्रि के मौके पर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओल्ड एक्सचेंज रोड स्थित शिव शक्ति भवन में रविवार को 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती पर शिव ध्वजारोहण किया गया।।केंद्र की प्रभारी बीके वंदना बहन ने शिव ध्वज को शांति और आत्मिक शक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने राजयोग और सात्विक जीवन के माध्यम से अज्ञानता के अंधकार को मिटाने व समाज में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि शिव लिंग परमात्मा शिव के ज्योति रूप को दर्शाता है। परमात्मा का कोई मनुष्य रूप नहीं है और ना ही उसके पास कोई शारीरिक आकार है।भगवान शिव एक सूक्ष्म,पवित्र व स्वदीप्तिमान दिव्य ज्योति पुंज है। शिव सृष्टि के रचयिता हैं और सभी के पालनहार भी है।यह भी बताया गया है कि भगवान शिव का कोई रचयिता नहीं है,इसलिए उन्हें स्वयंभू...