बदायूं, मई 11 -- शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती के पूर्व छात्र छात्राओं की जिला बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के 25 विद्यालयों के पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रांत संयोजक रविकांत चावला, पूर्व प्रांत सह संयोजक शिवेंद्र गौतम व उत्कर्ष गर्ग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य वेदरतन शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण और विद्यालय के विकास में पूर्व छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला। बैठक में सुमित गोयल, प्रशांत गर्ग, सोमवीर सिंह, नवीन माहेश्वरी और कृष्णहरी शर्मा सहित सोवन सिंह, उपेंद्र , विवेक , अमित शर्मा, सौरव शर्मा व अरुण यादव जैसे अनेक पदाधिकारी और पूर्व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सनातन धर्म कल्याण सभा के जिलाध्यक्ष बने अमित शिव...