शिव दुर्गा विहार में घर से नगदी-आभूषण चोरी
फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। चोर शिव दुर्गा विहार कॉलोनी में एक घर को निशाना बनाकर चार मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। सुबह उठने पर घर का दरवाजा खुला मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला। सूरजकुंड थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शिव दुर्गा विहार निवासी लक्ष्मी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 22 और 23 जून की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थीं। 23 जून की सुबह करीब 4:00 बजे उनकी नजर घर के खुले दरवाजे पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने घर का सामान जांचा तो कई कीमती वस्तुएं गायब मिलीं। चोर घर के अंदर से चार मोबाइल फोन, एक पर्स, करीब 10 तोले वजन की चांदी की पायजेब, तीन ग्राम वजन की सोने की अंगूठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.