गाजीपुर, मई 6 -- गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा गाजीपुर का चुनाव बुधवार को लाल दरवाजा पावर हाउस परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव निर्भय नारायण सिंह, पूर्वांचल अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी की देखरेख में कराया गया। इस दौरान जिला और मंडल कमेटी का गठन किया गया। जिला कमेटी में शिव दर्शन सिंह मामा संरक्षक, सुनील कुशवाहा कार्यकारी अध्यक्ष, अश्वनी सिंह मंत्री, शशिकांत कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भानु कुशवाहा कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए। वहीं मंडल कमेटी में अरविंद श्रीवास्तव अध्यक्ष और राम लखन यादव मंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...