मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरनगर। श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति के तत्वावधान में शनिवार को शिव चौक से मनोकामना पूर्ण निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह यात्रा नई मंडी भरतिया कॉलोनी स्थित श्री खाटूश्याम गणपतिधाम मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। रविवार को टाउन हाल में श्री श्याम अखाड़ा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को शिव चौक से मनोकामना पूर्ण निशान यात्रा निकाली गई। मनोकामना पूर्ण निशान यात्रा का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष विकास गोयल व पूर्व राज्यमंत्री महेश बंसल द्वारा पूजा अर्चना कर किया। मनोकामना पूर्ण निशान यात्रा प्रात: 9:00 बजे शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी, टाउन हाल रोड, मालवीय चौक, भोपा पुल से होते हुए नई मंडी गऊशाला रोड से होकर भरतिया कालोनी स्थित श्री खाटूश्याम गणपति धाम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पुन...