गोपालगंज, जनवरी 11 -- बरौली। एक संवाददाता स्थानीय प्रेम नगर आश्रम परिसर में रविवार को शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिला व पुरुष भक्तों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हर -हर महादेव व शिव गुरु -शिव गुरु के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिव की महिमा का बखान किया। वक्ताओं ने बताया कि शिव अनादि गुरु है। उनकी महिमा अपरंपार है। उनकी अनुभूति मात्र से जीवन सफल हो जाता है। शिव तो जगत गुरु है इसलिए इस जगत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पूरा अधिकार है कि वे शिव का शिष्य बन कर उनकी दया का पात्र बन सकता है। इसके साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। ज्ञात हो कि इस आयोजन की तैयारी पिछले एक सप्ताह से हो रही थी। रविवार की सुबह से ही भक्तों के पहुचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सैकड़ों वाहनों से महिला व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.