सहरसा, अप्रैल 19 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के बलवा अपूर्व उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को आयोजित होने वाली विशाल शिव गुरु परिचर्चा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। एक दिवसीय इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव के शिष्य एवं शिष्याओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन स्थल को सुव्यवस्थित करने के साथ- साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जुड़े शिवशिष्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार, साहब श्री द्वारा दिए गए तीन सूत्रों के आधार पर शिव गुरु के मार्ग पर चलने वाले साधकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और उनके सांसारिक कष्...