वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सावन में भगवान शिव को समर्पित और माता गंगा को अर्पित भजनों की नई शृंखला भक्तों को खूब लुभा रही है। इनमें अजय अजनबी और डॉ. अमलेश शुक्ल के गीतों का अलबम कुछ खास है। दोनों के अलबम न सिर्फ बनारस पर केंद्रित हैं बल्कि इसी शहर में फिल्माए भी गए हैं। अजय अजनबी के अलबम के दो गीत 'नंदी जी देता शिव जी से मिलवाई' और 'भोला जईसन दुल्हा हमार' की खास चर्चा है। दोंनों ही गीतों को विशेष रूप से बनारस की संस्कृति से जोड़ कर फिल्माया गया है। वहीं अमलेश शुक्ला के लिए लिखे गए कन्हैया दुबे केडी के गीतों में काशी विश्वनाथ की महिमा से लेकर तिलभांडेश्वर, महामृत्युंजय, गौरी केदारेश्वर की महत्ता का बखान बखूबी किया है। यह भी पढ़ें- Mau News: महामृत्युंज जाप संग पार्थिव शिवलिंग निर्माण को उमड़ी आस्था 'काशी भोलेनाथ की है' ना...