नई दिल्ली, अगस्त 25 -- हिंदू धर्म में पूजा-अर्चना के दौरान देवी-देवताओं को तिलक लगाने का विशेष विधान है। तिलक माथे के बीच में लगाया जाता है, जिसे ऊर्जा और चेतना का केंद्र माना जाता है। सही तिलक लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पूजा का फल बढ़ता है। पूजा के दौरान हर देवता के लिए अलग-अलग तिलक का महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सही तिलक लगाने पर भक्त को विशेष कृपा प्राप्त होती है।भगवान गणेश को लाल सिंदूर पूजा या मांगलिक कार्यों की शुरुआत भगवान गणेश से होती है। उन्हें लाल सिंदूर का तिलक लगाना सबसे शुभ माना जाता है। लाल सिंदूर बुद्धि और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इस तिलक से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। सिंदूर लगाने के बाद भक्त के कार्य आसानी से पूरे होते हैं। घर में शुभता बनी रहती है और नई शुरुआत सफल होत...