बागेश्वर, मार्च 2 -- जनपद में होली का रंग अब पूरे शबाब पर है। चर्तुदशी को कत्यूर घाटी समेत क्षेत्र के लोग होली लेकर बाबा बागनाथ और बैजनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने शिव के मन माहि बसे काशी आदि होली का गायन किया। यहां होली गाने के बाद भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर घरों को लौटै। बच्चे, पुरुष और महिलाएं देर रात तक होली गायन की मस्ती में चूर रहे। आयोजकों ने होल्यारों को विभिन्न पकवानों के साथ अबीर-गुलाल का टीका लगाकर उनका स्वागत किया। सोमावर को होली चर्तुदशी के अवसर पर जिले के पुरुषों की होली बागनाथ व बैजनाथ धाम पहुंची। बागननाथ में चामी, क्वैराली, गुनाकोट, मजबे, तड़ीगांव, खोली, काकड़ा, कठायतबाड़ा, चोरासी समेत 25 गांवों के होल्यार पहुंचे। बैजनाथ में सिल्ली, पाये, मटेना, जिमखोला, कोलाग, भेटा, अणां, कज्यूली से होल्यार आए। होल्यारों ने तुम सिद्धी करो म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.