लखनऊ, फरवरी 25 -- भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने बक्कास के सीता राम पुरवा निवासी शिव कुमार रावत को गोसाईगंज मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शिव कुमार रावत लम्बे समय से पार्टी से जुड़े हैं। वह माढ़रमऊ के शक्ति केंद्र संयोजक, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा से सरोजनीनगर विधानसभा प्रभारी व अर्जुनगंज,सरोजनीनगर खुशहलगंज अमेठी मंडल के प्रभारी सहित अन्य कई पदों पर कार्य कर चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...