भदोही, अप्रैल 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। औराई ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गुलालपुर गांव में चल रहे शिव कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रख्यात कथा वाचक रतन वशिष्ट जी महराज ने भक्तों को कथा का रसपान कराया। हर-हर महादेव.., ओम नम: शिवाय के उद्घोष से पूरा माहौल शिवमय बना रहा।इस दौरान महराज जी ने कहा कि सत्संग मनुष्य के जीवन को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम है। इससे आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। राजा विश्वामित्र और स्वामी वशिष्ठ से जुड़ी कथा का भी सुंदर वर्णन किया गया। धर्म, त्याग और कर्तव्य के महत्व को समझाया गया। उपमन्यु के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए महाराज जी ने बताया कि उनकी अटूट शिव भक्ति के कारण ही उन्हें क्षीरसागर की प्राप्ति हुई। घूमेश्वर शिव की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का वर्णन किए। वहीं, सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद भ...