हल्द्वानी, जनवरी 31 -- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एमबी इंटर कॉलेज में करा रहा आयोजन हल्द्वानी, संवाददाता। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में शिवकथा का आयोजन करा रहा है। शनिवार को तीसरे दिन व्यास डॉ. सर्वेश्वर ने सती प्रसंग का भजनों व चौपाइयों के साथ व्याख्यान किया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव अपनी अर्धांगिनी सती को संग लेकर अगस्त्य मुनि जी के आश्रम में प्रभु राम की पावन कथा श्रवण करने जाते हैं। पर तर्कबुद्धि से प्रेरित सती कथा का मर्म ही नहीं जान पातीं। जिस कारण जब वह प्रभु श्री राम को साधारण नर-लीला करते हुए देखती हैं तो उन्हें संशय आ जाता है कि वह ईश्वर जो परब्रह्म, सर्वव्यापक, सर्वान्तर्यामी, मायारहित और इच्छारहित है, वह शरीर कैसे धारण कर सकता है। बताया कि ईश्वर तर्क का नहीं, अपितु प्रत्यक्ष दर्शन का विषय है। सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.