मुरादाबाद, अगस्त 26 -- हनुमान नगर लाइन पार स्थित शिव-पार्वती मंदिर में संकीर्तन होगा। कथा व्यास आचार्य सुरेंद्र गौड़ ने सावन के महीने में शिव पूजा एवं जलाभिषेक तथा रुद्राभिषेक का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह माह भगवान शिव को समर्पित है। चातुर्मास के बीच होने के कारण भगवान विष्णु का सृष्टि संचालन काम भी यही करते हैं। इसलिए सावन में इनकी पूजा का महत्व बढ़ जाता है। इस माह में सब काम छोड़ शिव अराधना में लीन रहना चाहिए। व्यवस्था राजेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, अर्जुन सिंह, महेंद्र रावत, सुनीता शर्मा, रजनी अग्रवाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gonda News: भगवान शिव के स्वरूपों के चिंतन से बरसती है कृपा: रविशंकर यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...