जमुई, अप्रैल 17 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि डीएवी जमुई के बच्चों ने इस वर्ष सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता पाई है। डीएवी स्कूल के शिवादित्य लाल श्रीवास्तव ने 97.8 फ़ीसदी अंक लाकर जिला में टॉप किया। स्कूल की ही अंजलि और आराध्या सिंह ने संयुक्त रूप से 92.4 फीसदी अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा नवनीत कुमार ने 91.2 फीसदी अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।मेधावी छात्र शिवादित्य लाल श्रीवास्तव ने 97.8% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनकर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवादित्य, अमरेंद्र श्रीवास्तव (जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश) के सुपुत्र हैं। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर है।अपनी यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में ग्रीन माउंट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन इस उपलब्धि पर शिवादित्य लाल श्रीवास्तव...