बदायूं, अप्रैल 23 -- सामाजिक विकास और किसानों के हितों को मजबूती देने के उद्देश्य से केआईसीसीआई ने शिवेंद्र पटेल को बदायूं का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने शिवेंद्र के समर्पण और कौशल को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सचान का आभार जताते हुए पटेल ने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, बी यीशु दास, आयुष पटेल और राहुल सहित अन्य साथियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर बधाई दी। यह भी पढ़ें- किसानों-श्रमिकों की हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष यह भी पढ़ें- श्रवण कुमार के जदयू विधायक दल के नेता बनने पर जदयू ने जताई विकास और संगठन को नई दिशा मिलने की ...